विवादित जमीन में लगी पेड़ की टहनी काटने से मना करने महिला के साथ हुई मारपीट, पुलिस आने से किया मना

 

छातापुर।सुपौल /सोनू कुमार भगत 

छातापुर प्रखण्ड के डहरिया पंचायत के चकला वार्ड 4 स्थित ब्राह्मण टोला निवासी सुंदर कला देवी की विवाहित पुत्री को आरोपित द्वारा विवादित जमीन में लगे जलेबी वृक्ष की टहनी काटने से मना करने मार कर घायल कर दिया। घायल आशा देवी ने बताया कि उनके हिस्से की जमीन में लगभग 12 साल से विवाद बिजेंद्र झा समेत अन्य से चल रहा है। जो मामला डीसीएलआर कोर्ट तक पहुंच गया है

लेकिन शुक्रवार के 2 बजे दिन में अचानक उक्त विवादित जमीन में लगी जलेबी के एक वृक्ष की टहनी कृष्णा झा, विक्कू झा, नवीन झा, प्रेम नारायण झा, बिजेंद्र झा, जितेंद्र झा, फूल झा आदि द्वारा काटा जा रहा था। जिसको लेकर हमारे द्वारा मना करने पर लाठी डंडे रड से मारकर घायल कर दिया। जबकि बीच बचाव करने आई 85 वर्षीय हमारी मां सुंदर कला देवी के साथ भी मारपीट किया गया। इस पर    शोर शराबा करने के बाद हमारे पति पप्पू झा के आने पर आरोपित भाग खड़े हुए

तब हमें आनन फानन में इलाज हेतु छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही घटना की लिखित शिकायत छातापुर थाना पुलिस से करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। घायल आशा देवी के पति ने कहा कि मारपीट के दौरान जब घटना की जानकारी छातापुर थाना पुलिस को दी गई तो छातापुर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर आने से साफ तौर पर मना कर फोन काट दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *