विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंगदल ने अंकिता के हत्यारे के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

IMG 20220905 WA0030 पूर्णिया/ विकास कुमार झा

पूर्णिया/ विकास कुमार झा

विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के द्वारा सोमवार को गरीब घाट टीकापट्टी में अंकिता के हत्यारे का विरोध प्रदर्शन एवम् हत्यारे शारूख व नईम को जल्द फांसी की मांग किया गया एवम्  झारखंड सरकार हेमन सोरेन का पुतला दहन किया गया| यह विरोध प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार जी के दिशा निर्देश से किया गया| इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अखाड़ा प्रमुख अभिनव राज केशरी एवम्  विश्व हिंदू युवा वाहिनी प्रखंड अध्यक्ष सनोज चौबे कर रहे थे|

IMG 20220803 WA0019 पूर्णिया/ विकास कुमार झा

सनोज चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी करते हुए कहा अंकिता के हत्यारे को स्पीड ट्रायल के तहत जल्द फांसी की सजा दिया जाए| वही अभिनव राज केशरी ने कहा दिन परती दिन लव जिहाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है जिहादी मानसिकता के लोग अपना भेष भूषा बदल कर हिंदू लड़कियों एवम् महिलाओं को प्रेम जाल में फसाते है और धर्म परिवर्तन करते है अंततः उनको मार देते या कही विदेशों में बेच देते है| विहिप मेहदी अध्यक्ष निरंजन जी एवम् तेलडीहा अध्यक्ष रवि शेखर जी ने कहा अगर हत्यारे को फांसी नही दिया गया तो बजरंग दल अपने तरीके से कार्यवाई करने में सक्षम है| 

IMG 20220803 WA0013 पूर्णिया/ विकास कुमार झा

इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल रूपौली प्रखंड के सभी इकाई के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया मुख्य रूप से मेहदी संयोजक दीपक कुमार, सह संयोजक विपिन कुमार, तेलडीहा संयोजक लालन सिंह , सिक्षक सुनील शर्मा जी चंदन झा, अजीत कुमार, दिवाकर यादव, मोनू कुमार, रामकृष्ण गुप्ता, बिरेन कुमार, गुरुशरण केशरी, ब्रिंदर कुमार, सुशील, कुमार, मनोज कुमार, शिवम कुमार, नीतीश कुमार, रवि गुप्ता, सुनील कुमार, प्रीतम कुमार, राजू, अभिषेक आदि 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

See also  कदाचार मुक्त वातावरण में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरु, मोबाइल व थैला ले जाने पर है पाबंदी

Leave a Comment