शराब बंदी अभियान के तहत छापेमारी में 8 शराबी गिरफतार

1338250 arrest कुरसेला / मणिकांत रमन 

कुरसेला / मणिकांत रमन 

कटिहार। कुरसेला थाना पुलिस ने शराब बंदी अभियान के तहत छापेमारी कर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब के नशे में 8 शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की ‌सूचना पर शराब पीने वाले लोगों को विभिन्न गांव तथा चौक चौराहों से शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

IMG 20221110 WA0168 कुरसेला / मणिकांत रमन 

जिसमें दिलीप राम, दिनेश शर्मा को कुरसेला बस्ती से एवं मनीष यादव एवं लुचो मंडल को कुरसेला बाजार से गिरफ्तार किया गया है। वही दीपक राम, जितेंद्र कुमार मंडल और छोटू कुमार को मलिनिया से हिरासत में लिया गया

IMG 20221108 WA0142 कुरसेला / मणिकांत रमन 

इसी तरह श्रवण मंडल को मजदिया से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। सभी के चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।

See also  नीतीश कुमार ने यूपी के सीएम योगी को लिखी चिट्ठी.. जानिए क्यों.. क्यों करनी पड़ी ये मांग.. ?

Leave a Comment