शानदार मौका! अब गाय के गोबर से कमाएं लाखों रूपए, महज 2 मशीनों की होगी जरूरत..


डेस्क : अक्सर ही लोग जॉब छोड़ कर बिजनेस की तलाश में रहते हैं। और हों भी क्यों न आखिर खुद का बॉस बनने का अपना मजा है। यदि आप भी किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में है तो ये खबर आपके काम ही आएगी।

दरअसल हम आपको एक ऐस बिजनेस की जानकारी दे रहे, जिसमें निवेश कम और पैसा भी ठीक ठाक है। साथ ही आपको इस बिजनेस से लंबे समय तक कमाई भी होगी। आज कल इस बिजनेस की मांग भी काफी ज्यादा है। अगर कोई आगे बताए जाने वाले बिजनेस में मेहनत करता है तो काफी पैसा भी कमा सकता है। यह बिजनेस गाय के गोबर से जुड़ा हुआ है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल।

पशुपालकों के लिए हैं फायदेमंद

पशुपालकों के लिए हैं फायदेमंद : आज कल पशुपालकों के पास कमाई के मौके कम ही हैं। बल्कि यह कहा जा सकता है उनके पास कमाई के मौके बिल्कुल सीमित हैं। वे दूध, घी और दही आदि भी बेच सकते हैं। पर इनसे होने वाली कमाई कम-ज्यादा भी हो सकती है। पर एक चीज है जो पशुओं की बेकार जाती है और वो होता है उनका गोबर। पशुओं के ढेर सारे गोबर का अक्सर किसान कुछ कर नही पाते। मगर आप सही से इस्तेमाल कर पाएं तो यही गोबर कमाई भी करा सकता है। आगे जानिए कैसे।

गोबर से लकड़ी बनना

गोबर से लकड़ी बनना : आजकल में लकड़ी कम होती जा रही है। पूजन सहित ऐसे ढेरों काम होते हैं जिनके लिए शुद्ध लकड़ी जरूरी होती है। ऐसे में गोबर की लड़की एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। पूजा पाठ के लिए गोबर को काफी शुद्ध माना जाता है। यदि कोई पशुपालक जिसके पास 20 से 25 पशु हों तो उसके पास रोज काफी गोबर होता होगा। यदि आपके पास गोबर न हो तो किसी डेयरी से गोबर खरीद लें। आपको ये 1 रु प्रति किग्रा पर मिल जाएगा। गोबर से लकड़ी बनाने के लिए आपको भूसा भी चाहिए, जो काफी सस्ता मिल जाता है। इन्हें मिला कर लकड़ी बनाएं और फिर बेच दें।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *