सत्ता से बेदखल होते ही भाजपाइयों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

 

कटिहार/ मनिष कुमार

समाहरणालय के मुख्य द्वार पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनादेश से विश्वासघात के आरोप पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिस पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा की सत्ता से बेदखल होते ही भाजपाइयों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया

हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश,कर्नाटक,महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर राजनीति के तमाम वसूलों को ताक पर रखकर अपनी सरकार बनाई गई। भाजपा की ओर से नैतिकता का भाषण देना हास्यास्पद हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों के तर्ज पर भाजपा बिहार में भी ऑपरेशन लोटस करना चाहती थी,

लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई हैं। इसी बौखलाहट में भाजपा नेताओं के द्वारा बेफिजूल बयानबाजी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *