सड़क किनारे बंधा मवेशी में ले ली एक की जान दूसरा गंभीर

 

IMG 20221013 WA0039  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

अक्सर लोग अपना मवेशी सड़क किनारे ही बाँध देते है। वही जब कोई वाहन आता है तो मवेशी अचानक उठकर रोड के दूसरी तरफ भाग जाता है और जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे देता है।

IMG 20221013 154222  

बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महनारो गांव के नजदीक कुछ इसी तरह की सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान मंगलपुर यादव टोली गांव निवासी जितेंद्र यादव, उम्र लगभग -23 वर्ष ,जबकि घायल युवक पहचान किलपाड़ा गांव निवासी छोटू कुमार यादव ,उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक टेम्पु में सवार होकर मजगामां हाट जा रहा था। टेम्पु मृतक जितेंद्र कुमार यादव चला रहा था । 

IMG 20220803 WA0013  

जबकि घायल छोटू कुमार टेम्पु में सवार था। उक्त दोनों युवक टेम्पु में सवार होकर जैसे ही महनारो गांव के नजदीक पहुंचा कि सड़क किनारे बंधा मवेशी खड़ा होकर सड़क के दूसरी तरफ भागने लगा, जिसे बचाने के क्रम में टेम्पु अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। जिसके कारण टेम्पु चालक जितेंद्र कुमार यादव ,एवं टेम्पु में सवार छोटू कुमार यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। परंतु टेम्पु चालक जितेंद्र कुमार यादव  ज्यादा गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जबकि घायल छोटू कुमार का इलाज कराने हेतु परिजनों द्वारा उन्हें पुर्णियां ले जाया गया है।

See also  नव नियुक्त सभी कम्युनिटी हेल्थ पदाधिकारी को प्रशिक्षण का आयोजन

Leave a Comment