हत्यारोपी के घर थानाध्यक्ष ने चिपकाया इश्तेहार,आरोपी ने बेकसूर बताया

 

पूर्णिया/रौशन राही

मीरगंज थाना क्षेत्र अधीन खगहा गांव में एक वर्ष पूर्व हुई हत्या में फरार दोषियों के घर बुधवार को मीरगंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। हत्या के बाद मीरगंज थानाध्यक्ष द्वारा मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुशील महतो पिता स्वर्गीय अबिरचन्द महतो के रूप में किया गया था। वहीं मृतक की पत्नी अनोखा देवी के द्वारा लिखित आवेदन पर 4 को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें धनेश्वर साह, लड्डू साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जबकि हत्यारोपी भूमि साह पिता स्वर्गीय मुन्नी साह, सुनील साह  पिता भूमि साह फरार हो गए थे।

 ज्ञात हो कि हत्यारोपी मृतक के पड़ोसी हैं। आरोपी की पत्नी ने कहा की पति-पत्नी में बेवजह हमेशा विवाद हुआ करता था। पत्नी की विवाद से परेशान होकर पति द्वारा फाँसी लगाकर सुसाइड कर लिया गया था। जिसमें मृतक की पत्नी स्वयं को बचाने के लिए बेवजह पड़ोसी को अभियुक्त बना दिया। परन्तु उन्होने यह भी कहा उन्हें कानून पर भरोसा है। एक न एक दिन सत्य की जीत होकर रहेगी।

 इधर मीरगंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि एक वर्ष से फरार हत्यारोपी के ऊपर न्यायलय के आदेश पर उनके घर पर इश्तिहार चिपकाया गया। साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा यदि न्यायालय के आदेशानुसार हत्यारोपी न्यायलय में पेश नहीं होते हैं तो अगली आदेश के बाद कुर्की जप्ती की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *