हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक: शुभम पोद्दार

मनिहारी/ मो॰ जैद 

मनिहारी : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य और मंडल प्रभारी अमदाबाद शुभम पोद्दार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर झंडा लगाने के बाद कहा कि हर घर तिरंगा अभियान स्वदेशी कि भावना के साथ ही युवाओं में स्वावलंबन को मजबूती देगा।भाजपा के युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य और मंडल प्रभारी अमदाबाद ने कहा कि स्वाधीनता के पच्चीसवें एवं पचासवें वर्ष में ऐसा अभियान नहीं चलाया गया

तिरंगा भारत की संप्रभुता, स्वाभिमान, गणतंत्र और स्वाधीनता को देखता है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भारत की एकता को सुदृढ़ करना और एक भारत श्रेष्ठ भारत को स्थापित करना है। वही शुभम पोद्दार ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयवासी का अभिमान है। यह देश की समस्त  विविधताओं को एकता के सूत्र मे पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *