13227 सहरसा – राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी के टाइम टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, जानें – नया समय सरणी..


Indian Railway : यदि आप राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। दरअसल, आगामी 1 अक्टूबर से कई बदलाव किए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ी बदलाव इसके रूट को लेकर है। दरअसल, यह ट्रेन अब बरौनी जंक्शन जाने के बदले न्यू बरौनी बायपास से ही वापस मोड़ जाएगी। यह फैसला काफी सोच समझ कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बरौनी जंक्शन पर ट्रेन के इंजन को बदलना पड़ता था। इसके अलावा ट्रेन के टाइम टेबल में भी बदलाव कर नहीं टाइम टेबल जारी कर दी गई है।

बता दें कि ट्रेन नंबर 13228 जो पटना साहेब, फतुहा, बख्तियारपुर जंक्शन, बाढ़, मोकामा जंक्शन होते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल से सुबह 7:15 बजे खुलती है, सुबह 10.25 बजे न्यू बरौनी जंक्शन पहुंचेगी. 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन बेगूसराय के लिए रवाना होगी. ट्रेन 10:48 बजे पीकॉक ले गई बेगूसराय स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 2 मिनट रुकने के बाद 10:50 बजे रवाना होगी. उसके बाद यह ट्रेन साहेबपुर कमल जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, बदला घाट, कोपरिया और सिमरी बख्तियारपुर होते हुए 13:35 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

वही ट्रेन संख्या 13227 सहरसा जंक्शन राजेंद्र नगर इंटरसिटी अप एक्सप्रेस सिमरी बख्तियारपुर कोपरिया, बदला घाट, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, साहेबपुर कमल जंक्शन होते हुए सहरसा जंक्शन से रवाना होकर शाम 17:26 बजे बेगूसराय स्टेशन पहुंचेगी. 2 मिनट रुकने के बाद ट्रेन 17:28 बजे न्यू बरौनी के लिए रवाना होगी. 18:05 बजे न्यू बरौनी पहुंचेगी या ट्रेन 5 मिनट रुकने के बाद 18:10 बजे मोकामा के लिए निकलेगी। उसके बाद बरह, बख्तियारपुर जंक्शन, फतुहा, पटना साहिब होते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 21:35 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *