2 बाइक की टक्कर में 4 घायल 2 की स्थिति नाजुक

IMG 20221008 WA0149 अमौर/शंभु राय

अमौर/शंभु राय

पूर्णिया: बायसी से बहादुरगंज जाने वाली  स्टेट हाइवे 99 के बघुवा कोला के पास शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रौटा पुरानी हाट निवासी रंजीत साह अपने परिवार के साथ पूर्णियां से डॉक्टर दिखाकर लौट रहे थे

IMG 20221006 WA0145 अमौर/शंभु राय

उसी  ओर से अमोर शाहनगाव निवासी मो शकूर व इम्तियाज भी बाइक से घर जा रहे थे। बघुवा कोला के अनियंत्रित होकर दोनों बाइक टकरा गयी जिससे बाइक पर सवार सभी चार लोग घायल हो गए। तभी रौटा की ओर आ रहे अमौर एंजल वर्ल्ड स्कूल के वाहन व उसपर सवार शिक्षको ने मानवता का परिचय दिखाते हुए

IMG 20220922 WA0152 अमौर/शंभु राय

वाहन रोकते हुए सभी घायलों को वाहन पर उठाया और बैसा सीएचसी लाया।इधर बैसा सीएचसी के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत साह व शकूर की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णियां रेफर कर दिया।

See also  ताराबाडी में हुई निर्मम हत्या विरोध में बड़ी संख्या में समर्थकों ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन

Leave a Comment