कां-चारु मजुमदार के 50 वीं शहादत दिवस को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया

 

रुपौली/विकास कुमार झा

 नक्सलबाड़ी आंदोलन के महान शिल्पी और भाकपा माले के संस्थापक शहीद कां-चारु मजुमदार का 50 वीं शहादत दिवस आझोकोपा, रुपौली, पूर्णिमा में जोश खरोश के साथ मनाया गया।कां-चतुरी पासवान के संचालन में एक सभा किया गया।सभा संचालन के पहले कां-चारु मजुमदार के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और केन्द्रीय कमेटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का पाठ किया गया।

इस मौके पर कां अविनाश पासवान जिला कमेटी सदस्य और कां-सुलेखा देवी, राज्य कमेटी सदस्य,भाकपा माले ने सम्बोधित किया। अपने संबोधन में कहा कि देश में भाजपा-संघ परिवार के आधार पर आज अघोषित आपातकाल लगा दिया है। जनता का जीवन,जीवन यापन के साधन,व स्वतंत्रता पर गम्भीर संकट पैदा हो गया है। बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ लोकतंत्र और जनाधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षों को तेज करना होगा। सामंती-साम्प्रदायिक ताकतों शिकस्त देने के लिए आगे आना होगा।

बुलडोजर राज के खिलाफ राशन, रोजगार,वास-आवास, शिक्षा-स्वास्थ के लिए और 200 यूनिट बिजली फ्री के लिए आंदोलन तेज करना होगा।आज मंहगाई चरम पर है, हत्या, लुट, महिलाओं पर यौन उत्पीडन बढता चला जा रहा है।नल जल योजना फेल है। नीतीश सरकार भाजपा-संघ के नक्शे कदम पर चल रही है। यहां विधि व्यवस्था चौपट है।

ऐसे समय में जनता के चट्टानी एकता समय की मांग है। आईये-मजदुर-किसान, छात्र-नौजवान, महिला और प्रगतिशील बुद्धिजीवियों एक हों और दिल्ली, पटना की निरंकुश, तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंके और नया भारत-नया बिहार बनाने की लड़ाई को तेज करें।इस मौके पर कां भगवान शर्मा,अनुपलाल बेसरा,कां वीणा देवी, त्रिवेणी मंडल,जयलाल यादव,सहदेव उरांव, संगीता देवी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *