75वां आजादी के अमृत महोत्सव मनाने को लेकर एक विशेष ग्रामसभा का आयोजित की गई

 

सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

फलका प्रखंड क्षेत्र के पीरमकाम पंचायत भवन में  मुखिया  विनोद कुमार मिर्धा की  अध्यक्षता में 75 वां आजादी के अमृत महोत्सव मनाने को लेकर एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की गयी। ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि तिरंगे का सम्मान करते हुए सभी वार्डों में सरकारी भवन,सामुदायिक भवन,आंगनबाड़ी केंद्र,उपस्वास्थ्य केंद्र,अतिरिक्त प्रार्थिमक स्वास्थ्य केंद्र,सभी स्कूल, सभी कोचिंग संस्थान,सार्वजनिक जगह, चौक चौराहे,सहित अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाना है। 

आजादी के अमृत महोत्सव  अभियान “हर घर तिरंगा ” को सफल बनाना है। बैठक में पंचायत क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार,क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका ,जीविका समूह की दीदी,स्वास्थ्य कर्मी,समिति सदस्य पूर्व प्रमुख श्री सतीश मंडल,पोस्ट मास्टर मनोज यादव , पैक्स अध्यक्ष पूर्णेन्दु भूषण गुप्ता , सरपंच शेलेन्द्र ऋषि ,वार्ड सदस्य शुभंकर झा, पारस कुमार टुडू ,मुंशी हांसदा , 

उप मुखिया प्रतिनिधि श्वेत कुमार सिंह ,पूरन कुमारी ,कारू मंडल,कालो देवी,अनिता हेंब्रम,मंजी देवी, राज कुमार गुप्ता , माहिर अंसारी,किसान सलाहकार राजकमल यादव ,कपिलेश साह , बोनी सागर मुर्मू,राजेश पासवान ,हरे राम सिंह ,देवनारायण यादव ,आदि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *