दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों में तैयारी शुरू, यूथ क्लब द्वारा भव्य पंडाल का होगा निर्माण।

IMG 20220911 WA0014 मनीष कुमार / कटिहार।

मनीष कुमार / कटिहार।

दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों में तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में कटिहार के लंगड़ा बगान साहेब पाड़ा यूथ क्लब के द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा हैं। पूजा – अर्चना के साथ पंडाल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्लब से जुड़े सदस्य विनोद साह ने बताया कि यहां लगभग पांच लाख की लागत से एक काल्पनिक महल तैयार किया जा रहा हैं।

IMG 20220727 WA0041 मनीष कुमार / कटिहार।

जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बताते चलें कि यूथ क्लब लंगड़ा बागान द्वारा बीते कई वर्षों से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाता है जो कि जिले के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। इस दौरान पंडाल निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व भूमि पूजन किया गया। मौके पर विनोद साह,बंटी राय,राजकुमार मंडल ,सूरज शर्मा, संजय साह, प्रेम यादव आशीष चौधरी, प्रकाश मंडल, सोनू तिवारी, सुमन गुप्ता, विवेक जायसवाल, अरूप दास, सहित क्लब से जुड़े कई सदस्य मौजूद थे।

See also  स्मृति दिवस पर याद किए गए शिक्षाविद: प्रो. विनोद

Leave a Comment