ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की मौत

IMG 20220915 WA0009 मनिहारी/सवंदाता 

मनिहारी/सवंदाता 

मनिहारी-कटिहार मुख्य मार्ग पर बीते बुधवार की रात को कुमारीपुर पंचायत के रसूलपुर के समीप ट्रैक्टर और बाइक की दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।जिन्हे मनिहारी पुलिस ने तुरंत अनुमंडल अस्पताल मनिहारी ले आई जहां जाँच के बाद डॉक्टर नीरज ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक का नाम जयकुमार मंडल उर्फ पिट्टू है 36 वर्ष। उनके पिता अंबिका प्रसाद मंडल नारायणपुर पंचायत के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।

IMG 20220911 WA0033 मनिहारी/सवंदाता 

मृतक का घर नारायणपुर पंचायत के कुतुबपुर सीज वार्ड संख्या 11 के रहने वाले थे।वे अपने पीछे पुत्र तेजस और पुष्पम कुमार और पत्नी छोड़ गए। मृतक कृषि विभाग कटिहार के कर्मचारी थे और ड्यूटी करके घर वापस अपने बाइक से लौट रहे थे। जिस दौरान करीब 8 बजे रात में दुर्घटना घट गई।वही मौके पर मनिहारी जिला परिषद सुमती देवी,मनिहारी जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह उर्फ मंजय साह।ने मृत के परिजनों को हिम्मत रखने की बात कही।

IMG 20220911 WA0034 मनिहारी/सवंदाता 

और मनिहारी जिला परिषद सुमति देवी ने कहा कि हम मृतक के परिजनों के साथ है। जो मदद हो सकेगा हम इस परिवार की करेंगे वही सरकार के द्वारा जो भी आर्थिक मदद मिलेगा  उसे इस परिवार को दिलाएंगे। वही मौके पर अपर थानाध्यक्ष नवलकीशोर सिंह,प्रह्लाद झा ,उमेश चंद्र पांडेय पहुंचे और शव का पंचनामा बनाया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार  सदर अस्पताल भेज दिया गया ।

See also  शेतकऱ्यांच्या मागण्या मान्य होईपर्यंत आम्ही स्वस्थ बसणार नाही : अजित पवार

Leave a Comment