बारिस से नदियों का जलस्तर बढ़ा बढ़ी लोगों की परेशानी

 

IMG 20220915 WA0043  

पूर्णिया/सनोज कुमार

अमौर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण लोगों के घर आंगन में जलजमाव हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर प्रतिदिन मजदूरी करने वाले मजदूरों को  व्यापक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरी नहीं चलने के कारण फाकाकसी समस्या बना हुआ है। 

IMG 20220911 WA0034  

बताते चलें कि क्षेत्र से लेकर नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण कटान तेज होने की संभावना हो गया है। जिससे नदी के किनारे बसे लोग काफी भयभीत नजर आने लगे हैं । वहीं किसानों में काफी उत्साह के माहौल बना हुआ है 

IMG 20220812 WA0035  

जिसके कारण पटवन करने में व्यापक कठिनाईयो का सामना पड़ता था, बारिश होने से किसानों में राहत की सांस ली है और अच्छी फसल होने की संभावना हो गया है। वही  दूसरी ओर बारिस के पानी खेतों लगजाने कारण रवि फसल बुवाई मे विलम्ब  होने संभावना बढ सकता है। जिसके चलते आगे तिलहन की खेती पसतिया होने की संभावना से ईनकार नहीं किया जा सकता है।

See also  मिशन परिवार विकास अभियान के लिए सामुदायिक स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

Leave a Comment