भाजपा की बैठक आयोजित, बरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सैकड़ों समर्थक के साथ भाजपा में हुए शामिल

IMG 20220919 WA0099 मनीष कुमार / कटिहार

मनीष कुमार / कटिहार

भारतीय जनता पार्टी के सिरसा स्थित जिला कार्यालय में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल  की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार,जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, विधायक निशा सिंह एवं कविता पासवान, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तल्लू वासकी ,पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज राय, शोभा जायसवाल, छाया तिवारी, कृष्णा सहा राय,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा झा,उपाध्यक्ष कैलाश सिंह,बब्बन झा,ओम प्रकाश यादव, प्रेम प्रकाश ,धर्म नाथ तिवारी,एवं जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उर्फ बबलू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

IMG 20220903 WA0075 मनीष कुमार / कटिहार

 बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी 23 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया में आहुत जन भावना रैली की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कटिहार जिला से अधिकाधिक लोगों को रैली में शामिल करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए। बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बड़ी संख्या में जदयू एवं राजद के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया। जिसमें मुख्य रुप से बरारी के पूर्व विधायक विभास चंद्र चौधरी, पूर्व प्रमुख कुर्सेला अरुण कुमार मंडल, मनोज जयसवाल ,जदयू नेता रोशन भारद्वाज

IMG 20220913 WA0005 मनीष कुमार / कटिहार

उमा पोद्दार, मुन्ना सिंह ,अरविंद पंडित ,भागवत चौधरी ,सहित अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए दल में शामिल हुए। वहीं कदवा प्रखंड के जदयू नेता सुमंत सिंह, दीपक कुमार झा, दिवाकर विश्वास, के साथ कई जदयू कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए ।इसके साथ ही मनिहारी प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार साह, विजय कुमार साह, सुशील साह ,संतोष साह, संजय गुप्ता एवं अन्य जदयू कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

See also  पानीटंकी से मिला 11 वर्षीय बालक का शव

Leave a Comment