सीमांचल हिंदुस्तान का हिस्सा है, इसके विकास के लिए मोदी सरकार संकल्पित: अमित शाह

 

IMG 20220923 WA0075  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

देश के गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पूर्णिया के ऐतिहासिक इंदिरा गाँधी स्टेडियम में जनभावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान वे लालू नीतीश पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उनके बिहार आते ही लालू नीतीश के पेट मे दर्द होने लगा है। उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है तब से सीमावर्ती क्षेत्रों में डर का माहौल पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि एकबार फिर से बिहार में जंगलराज का आगाज हो चुका है

IMG 20220730 WA0122  

मगर यह मत भूले कि ऊपर नरेंद्र मोदी की सरकार है जो सीमांचल के लोगों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि सीमांचल भी हिंदुस्तान का हिस्सा है। और यहाँ के विकास के लिए मोदी सरकार कृतसंकल्पित है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में कानून ब्यवस्था चरमरा गई है। क्योंकि षड्यंत्र करने वाले ही सत्ता में भागेदारी है। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के जनजातियों के साथ काफी अत्याचार हो रहा है

IMG 20220913 WA0005  

मगर मोदी सरकार गरीबों की सरकार है, हमने एक गरीब संथाल के घर मे पैदा हुई बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। पूर्णिया में हुए जनभावना रैली को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल , केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंगल पांडेय, आदि ने भी संबोधित किया

See also  महारानी Elizabeth के निधन के बाद किसे मिलेगा कोहिनूर? जानें – कौन बनेगी अगली महारानी?

Leave a Comment