तेज रफ्तार से आ रही एम्बुलेंस व ऑटो में टक्कर, चार जख्मी

 

IMG 20221009 WA0018  

बांका/ऋषभ

बाराहाट: भागलपुर गोड्डा  मुख्य मार्ग परघड़ी गांव के समीप भागलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस के चपेट में आने से ऑटो पर सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर भागलपुर गोडा मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस के चपेट में आने से ऑटो पर सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

IMG 20220921 WA0017  

स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो पर सवार सभी जख्मी को बाराहाट हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टर ने सभी जख्मी को बांका रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया हालांकि एंबुलेंस चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया।वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

See also  UPI Payment के नियम में हुआ बड़ा बदलाव – जान लीजिए वर्ना होगा नुकसान..

Leave a Comment