छातापुर में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक व महिला हुई घायल

IMG 20221010 WA0124 छातापुर/सोनू भगत 

छातापुर/सोनू भगत 

सुपौल।छातापुर सदर पंचायत के वार्ड 16 स्थित मुख्य सड़क स्टेट हाइवे 91 पर   सोमवार की संध्या हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक व महिला घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए लोगों द्वारा इलाज के लिए तत्क्षण वही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवार युवक सूर्यापुर निवासी प्रीतम कुमार थे जबकि उनकी बाइक पर सवार महिला फेकनी देवी थी

IMG 20221010 WA0063 छातापुर/सोनू भगत 

जो कि छातापुर मुख्य बाजार आवश्यक कार्य के निमित आ रहे थे। जबकि छातापुर बाजार से जा रही  चार चक्का वाहन (कार) ने उन्हें सामने से ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि आमने सामने की हुई टक्कर में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक सवार युवक व महिला सड़क लर गिरकर घायल हो गई। वही मौके की नजाकत को देखते हुए

IMG 20221006 WA0145 छातापुर/सोनू भगत 

चार चक्का वाहन के ड्राइवर फरार हो गये। जबकि स्थानीय लोगों की  सक्रियता से घायल को इलाह हेतू निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जबकि घटना की सूचना छातापुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छातापुर थाना पुलिस दुर्घटना ग्रस्त बाइक व चार चक्का वाहन को कब्जे में लेकर मामलें की पड़ताल में जुट गई है।

See also  बिजमाता राहीबाई भी लगी तेज बारिश की चपेट में, 3 बार लगानी पड़ी सब्जियां

Leave a Comment