विधायक ने किया कटाव क्षेत्र का दौरा,पीड़ितों के सहयोग में आए

IMG 20221012 WA0111 मनीष कुमार/कटिहार।

मनीष कुमार/कटिहार।

बुधवार को मनिहारी विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कटाव से प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव सहित कांग्रेस के कई नेता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के अमदाबाद पंचायत, भवानीपुर, खट्टी, बाबुल बंधा सहित कई अन्य कटाव से प्रभावित इलाकों का भ्रमण करते हुए पीड़ितों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से बात करते हुए कटाव पीड़ितों की कई ऐसी समस्या थी,जिससे अवगत करवाया। 

IMG 20220916 WA0010 मनीष कुमार/कटिहार।

मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में अभी पीड़ितों के बीच पॉलिथीन, पीने युक्त पानी, महिलाओं के लिए शौचालय सहित कई गंभीर समस्याएं है जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों से बात करते हुए इसे दूर करने की बात कही गई। साथ ही मनिहारी विधायक ने कहा कि जो भी पीड़ित परिवार हैं उनके बीच जो भी समस्याएं आ रही है उसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा,साथ ही सभी कटाव पीड़ितों को जो भी राहत समाज में अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है उसे जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। 

IMG 20220803 WA0013 मनीष कुमार/कटिहार।

वहीं कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने भी कहा कि हम भी जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इन कटाव पीड़ितों के बीच राहत मुहैया कराया जाए क्योंकि यहां के लोगों की स्थिति बेहद दुखद है। मौके पर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव, गोपाल यादव, मोहम्मद मुन्ना,अवधेश कुमार मंडल, चांद खान, तपन मंडल, मोहम्मद जहूर, मोहम्मद अंग्रेज, निरंजन यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  दीपावलीपूर्वी खाद्यतेलाच्या दरात आणखी घसरण; ग्राहकांना दिलासा, शेतकऱ्यांच्या अडचणी वाढणार

Leave a Comment