ट्रैकिंग कैम्प कम्पीटिशन में नार्थ ईस्ट के कैडेटों का रहा दबदबा

बिहार शरीफ : ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप राजगीर के सातवे दिन एनसीसी कैडेट्स के बीच कम्पीटिशन हुए। जिनमें क्विज , पेंटिंग, रस्साकशी, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग आदि प्रतियोगिताएं करायी गईं। सबसे ज्यादा रोमांच रस्सी खींच प्रतियोगिता में रहा। इसमें नार्थ ईस्ट के कैडेट्स ने ओडिसा एवम बिहार एन्ड झारखंड के कैडेटों को पटखनी दी। नॉर्थ ईस्ट के कैडेट बिना पराजित हुए प्रतियोगिता में विजयी होने में सफलता पाई। उसी तरह क्विज में भी उन्हें प्रथम स्थान मिला जबकि बिहार एन्ड झारखंड को दूसरा तथा ओडिसा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में ओडिशा के कैडेटों ने बाजी मारी। इसमें बिहार एन्ड झारखंड को दूसरा तथा नार्थ ईस्ट के कैडेट को तीसरा स्थान मिला।जानकारी हो कि आल इंडिया ट्रैकिंग कैम्प राजगीर 11 अक्टूबर से जारी है। जिसका समापन 18 अक्टूबर को हो जाएगा। इस कैम्प में बिहार एन्ड झारखंड, ओडिशा के अलावा नार्थ ईस्ट के विभिन्न राज्यों से लगभग 350 कैडेट्स, 11 एनसीसी अधिकारी, 40 की संख्या में आर्मी इंस्ट्रक्टर व सिविलियन स्टाफ की सहभागिता रही।

सोमवार की शाम को सभी इवेंट की समाप्ति, क्लोजिंग एड्रेस के बाद 18 अक्टूबर से सभी निदेशालय के कैडेट अपने अपने घर को रवाना हो जाएंगे। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बिहार एन्ड झारखंड निदेशालय के एडीजी मेजर जेनरल इन्द्रवालन के अलावा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट उपस्थित रहे।

ट्रैकिंग कैम्प में डिप्टी कैम्प मैनेजर ले कर्नल डी अजित कुमार, ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल एस एन ठाकुर, एएनओ कैप्टेन एस ए अता, लेफ्टिनेंट राकेश रंजन पांडेय, लेफ्टिनेंट डी जेना, लेफ्टिनेंट रुद्र प्रसाद नंदा, लेफ्टिनेंट पी मधुकर, लेफ्टिनेंट संजय कुमार बेहरा, लेफ्टिनेंट दुर्योधन जेना,लेफ्टिनेंट डोमिनिक,थर्ड ऑफिसर अजय कुमार, रुद्रदेव पंजियार, नित्यानंद कुंवर, जेसीओ सूबेदार, डी बी राणा, धनंजय सिंह, शंकर जादव, एनसीओ राजकुमार के अलावा सिविल कर्मी हेड क्लर्क सचिन कुमार, ट्रेंनिग ब्रांच के विजय शंकर, अखिलेश प्रसाद सिंह , सुमित कुमार सिंह,टुनटुन सिंह, रवि रंजन सिंह रहे।

See also  नीतीश कुमार CM तो तेजस्वी ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ, मुकेश सहनी बोले-बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा

Leave a Comment