रॉयल पैलेस होटल में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी।

बिहारशरीफ के खंदक पर स्थित रॉयल पैलेस होटल बारादरी में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आगामी 20/10/ 2022 को समय 10 बजे से होगी। बैठक में आगामी 26 नवंबर को राजगीर के प्रस्तावित मेला मैदान में किसान महापंचायत को सफल बनाने एमएसपी पर कानून बनाने मुफ्त बिजली देने कर्ज माफ करने किसानों पर से आंदोलन के क्रम में हुए झूठे मुकदमे वापस लेने। बिहार में बंद मंडियों को पुनः चालू किया जाए आदि मुद्दों पर चर्चा होगी इस बैठक में चंद्रशेखर प्रसाद शाहनवाज जैनेंद्र कुमार कल्लू सिंह वी पी सिंह सुरेंद्र यादव रामदेव चौधरी आदि लोग उपस्थित रहेंगे।
राजगीर के मेला मैदान में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए यह राज्य स्तरीय बैठक होगी इस बैठक में किसान महापंचायत का अंतिम रूप देते हुए कोर कमेटी का गठन एवं संचालन समिति बनाई जाएगी।इस किसान महापंचायत में देश एवं राज्य स्तरीय जिला स्तरीय किसान प्रतिनिधियों एवं का जमावड़ा होगा।

See also  दीपावली महज धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने पुरखों को याद करने का पर्व है

Leave a Comment