ट्रैकिंग कैम्प राजगीर का समापन, कल्चरल एक्टिविटी में भी एनईआर विजेता

ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप राजगीर के 8वें दिन एनसीसी कैडेट्स अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इससे पहले कैम्प फायर व सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप डांस व ग्रूप सांग प्रतियोगिताएं आयोजित किये गए। जिसमें एनईआर व बिहार एन्ड झारखंड के मुकाबला बराबरी पर छुटा। परन्तु तीन जजों ने बाद में इसका परिणाम 2 -1 के आधार पर घोषित किया। जिसमें एनईआर को प्रथम जबकि बिहार एन्ड झारखंड को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा । वहीं ओडिशा तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद सभी प्रतियोगिता के विजयी व रनर अप प्रतिभागी कैडेट्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।विजयी प्रतिभागियों को गया ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर सह ट्रैकिंग मैनेजर ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट ने शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में नवोदय जेठीयन के प्राचार्य ए के सिंह व पर्यटन विभाग से गौरव कुमार को भी ग्रुप कमांडर ने सम्मानित किया तथा कैम्प में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया।

इस दौरान ब्रिगेडियर बिष्ट ने कहा कि कैम्प के दौरान कैडेट्स ने रोमांच का अनुभव किया तथा विभिन्न राज्यों की संस्कृति व भाषा, बोलचाल आदि से अवगत हुए। यह पल उनके जीवन के लिए यादगार रहेगा। उन्होंने सभी कैडेटों का फीडबैक भी लिया तथा जरूरी सुझाव भी मांगे।

वहीं कैम्प कमांडेंट कर्नल राजीब बंसल ने कहा कि इस कैम्प के दौरान कैडेटों ने खूब इंजॉय किया। हालांकि, कैम्प
में ट्रैक के लिए कहीं कहीं पैदल दूरी तय करनी पड़ी। परन्तु यह इस कैम्प का ही हिस्सा था। सभी ने पूरे ट्रैकिंग रूट का अवलोकन कर भरपूर ज्ञान वर्धन किया। दूसरे राज्य के कैडेटों ने बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

See also  महागठबंधन सरकार बनते ही बिहार में सियासी हलचल तेज, पशुपति पारस की पार्टी में टूट?, तीन सांसद JDU में हो सकते हैं शामिल

इस अवसर पर रास बिहारी इंटर स्कूल के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राकेश पांडेय ने कहा कि कैम्प का अनुभव सभी कैडेटों के लिए यादगार रहेगा। चूंकि यह कैम्प आल इंडिया स्तर का था। इस कारण कैडेट्स इसे यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।

यहां बता दें कि पूरे कैम्प के दौरान क्विज , पेंटिंग, रस्साकशी, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग आदि प्रतियोगिताएं करायी गईं। सबसे ज्यादा रोमांच रस्सी खींच प्रतियोगिता में रहा। इसमें नार्थ ईस्ट के कैडेट्स ने ओडिसा एवम बिहार एन्ड झारखंड के कैडेटों को पटखनी दी। नॉर्थ ईस्ट के कैडेट अपराजेय रह कर विजयी हुए। उसी तरह क्विज में भी उन्हें प्रथम स्थान मिला जबकि बिहार एन्ड झारखंड को दूसरा तथा ओडिसा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में ओडिशा के कैडेटों ने बाजी मारी। इसमें बिहार एन्ड झारखंड को दूसरा तथा नार्थ ईस्ट के कैडेट को तीसरा स्थान मिला।
जानकारी हो कि आल इंडिया ट्रैकिंग कैम्प राजगीर 11 अक्टूबर से जारी था। जिसका समापन 18 अक्टूबर को हो गया। इस कैम्प में बिहार एन्ड झारखंड, ओडिशा के अलावा नार्थ ईस्ट स्टेट्स के सात राज्यों से लगभग 350 कैडेट्स, 11 एनसीसी अधिकारी, 40 की संख्या में आर्मी इंस्ट्रक्टर व सिविलियन स्टाफ शामिल हुए। सोमवार की शाम को सभी इवेंट की समाप्ति, क्लोजिंग एड्रेस व देर रात कैम्प फायर के बाद 18 अक्टूबर को सभी निदेशालय के कैडेट अपने अपने घर को रवाना हो गए।
ट्रैकिंग कैम्प में कैम्प कमांडेंट कर्नल राजीब बंसल, डिप्टी कैम्प मैनेजर ले कर्नल डी अजित कुमार, ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल एस एन ठाकुर, एएनओ कैप्टेन एस ए अता, लेफ्टिनेंट राकेश रंजन पांडेय, लेफ्टिनेंट डी जेना, लेफ्टिनेंट रुद्र प्रसाद नंदा, लेफ्टिनेंट पी मधुकर, लेफ्टिनेंट संजय कुमार बेहरा, लेफ्टिनेंट दुर्योधन जेना, लेफ्टिनेंट डोमिनिक,थर्ड ऑफिसर अजय कुमार, रुद्रदेव पंजियार, नित्यानंद कुंवर, जेसीओ सूबेदार, डी बी राणा, सूबेदार धनंजय सिंह, सूबेदार शंकर जादव, नायब सूबेदार धर्मेंद्र भारद्वाज, एनसीओ राजकुमार के अलावा सिविल कर्मी हेड क्लर्क सचिन कुमार, ट्रेंनिग ब्रांच के विजय शंकर, अखिलेश प्रसाद सिंह , सुमित कुमार सिंह,टुनटुन सिंह, रवि रंजन सिंह रहे।

See also  प्रधानाध्यापिका और शिक्षक के विवाद के बीच बच्चे परेशान

 

Leave a Comment