होम्यो एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजे गए डॉक्टर जावेद

 

IMG 20221020 WA0244  

पूर्णिया/ प्रवीण भदौरिया

शहर के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद जावेद आलम ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और नया खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि रविवार को ग्लोबल हेल्थ समिट का आयोजन मनाली के होटल मेपल स्टेट में किया गया था। जहां पूर्णिया के होम्योपैथ चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद जावेद आलम को होमियो एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया

IMG 20220916 WA0082  

इस ग्लोबल हेल्थ सम्मिट में पूरे भारत के करीब 200 होम्योपैथिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। मनाली की खूबसूरत वादियों में वेलसन होम्योपैथिक द्वारा आयोजित ग्लोबल हेल्थ समिट में करीब 150 डॉक्टर को  एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया

IMG 20220827 WA0116  

अवार्ड देने के लिए खुद वेलसन होम्योपैथिक के एमडी डॉक्टर संजय सिंह एवं अनूप सिंह उपस्थित थे। डॉ मोहम्मद जावेद को मिले इस सम्मान के बाद घर परिवार और समाज के लोगों के द्वारा बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है

See also  मजदूर से सत्ता के केंद्र तक पहुँचने वाले बिहारी की कहानी, गिरमिटिया मजदूर से तय किया प्रधानमंत्री बनने तक का सफर

Leave a Comment