अंचलाधिकारी कोढ़ा ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

IMG 20221021 WA0146 कोढ़ा/शंभु कुमार

कोढ़ा/शंभु कुमार

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों का अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा ने निरीक्षण किए। जबकि मौके पर राजस्व कर्मचारी प्रदीप लाल दास मौजूद थे।अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रूपसपुर, चंदवा, फुदना, बहरहाल, रूपसपुर समेत विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिये। छठ घाटों के जायजा के दौरान उन्होंने विभिन्न छठ घाटों का मुआयना करते हुए यह जानने का प्रयास किए कि किन घाटों पर कितना पानी है। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ घाटों में पानी अधिक है वैसे गहरे पानी वाले घाटों को चिन्हित कर विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है

IMG 20221019 WA0140 कोढ़ा/शंभु कुमार

इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों से भी लोगों से इस बारे में जागरूक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान वर्तियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर गोताखोर एवं नाविक की व्यवस्था उपलब्ध रहेंगे साथ ही छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि छठ व्रती गहरे पानी में ना जाए। उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न छठ घाटों का साफ-सफाई कराया जा रहा है

19X10.3%20(53) कोढ़ा/शंभु कुमार

तथा बिजली की व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है इसलिए पूजा के दौरान छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार का परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया कि पूजा के दौरान विभिन्न छठ घाटों पर नाव एवं गोताखोर मौजूद रहेंगे तथा छठ घाटों पर ब्रैकेटिंग भी किया जाना है।

See also  यदि चलती Train में ड्राइवर सो जाए तो क्या होगा? कभी सोचा है आपने.. आज जान लीजिए..

Leave a Comment