मोकामा उपचुनाव में रालोजपा महिला प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में हर गांव,पंचायत, प्रखंडों में किया प्रचार:लक्ष्मी सिन्हा

बिहार (पटना): राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महिला प्रकोष्ठ ने मोकामा के एनडीए प्रत्याशी सोनम देवी के लिए हर गांव,  पंचायत,प्रखंडों में जाकर वहां के लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट गिराने के लिए की अपील रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा ने कहा कि 1995 के बाद यह पहला मौका है कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी दिया है अब मोकामा की जनता को तय करना है कि विकास चाहिए या विनाश। अगर विकास चाहिए तो एनडीए प्रत्याशी सोनम देवी जी को अपना वोट देकर विजय बनाएं रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि इस दीपावली में मोकामा की जनता घर के सफाई के साथ-साथ मोकामा विधानसभा की भी सफाई करेगी लक्ष्मी सिन्हा ने बताया 4 दिन से लगातार रालोजपा महिला सेल की प्रदेश कमेटी मोकामा के विभिन्न पंचायत प्रखंडों में जनसंपर्क की जिसमें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, गुड़िया देवी, करुणा शर्मा,ममता देवी, राधा देवी,अंजू देवी,रजनी देवी एवं झारखंड दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा दास शामिल हुई।

See also  सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी।

Leave a Comment