शराब के नशे में बक्सर के जेलर सहित कक्षपाल गिरफ्तार

 

IMG 20221022 WA0214  

पटना/सिटिहलचल न्यूज़

उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटे बक्सर जिले से एक सहायक पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में भी दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी यूपी की सीमा से लगे वीर कुंवर सिंह सेतु पर नगर पुलिस के विशेष दस्ते द्वारा शराब की तस्करी और नशेडिय़ों की जांच की जा रही थी। तभी यूपी की ओर से आते हुए एक वाहन को जैसे ही पुलिस कर्मियों ने रोका कि उन्हें शराब की तेज गंध मिली

IMG 20221012 WA0168  

अंदर किसी अधिकारी के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा नजर आया।ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जैसे ही ब्रेथ एनालाइजर आगे बढ़ाया कि अंदर से आवाज आई कि हम ओपेन जेल के सब जेलर हैं। मामला तत्काल एंटी लीकर टास्क फोर्स के अधिकारी तक पहुंचने पर वे खुद वहां गए और जांच के लिए अड़ गए। पता चला कि अंदर बैठे अधिकारी ओपेन जेल के सब जेलर रामविनोद सिंह के साथ रुपम कुमार नामक कक्षपाल भी मौजूद है

IMG 20221006 WA0145  

यह जानने के बावजूद पुलिस जांच के लिए अड़ गई और तब जांच में पता चला कि गाड़ी के अंदर बैठे दोनों व्यक्तियों ने शराब पी रखी है।इसकी पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि रात में चले अभियान के दौरान कुल 22 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था, जिनमें बक्सर ओपेन जेल के सब जेलर तथा एक उनके एक कक्षपाल भी शामिल थे। सभी को न्यायिक हिरासत में आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया।

See also  Grand Vitara और Creta को कड़ी टक्कर देगी Honda की नई SUV, देखिए – फीचर्स और कीमत..

Leave a Comment