नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का पूर्व एमएलसी प्रत्याशी ने किया निरीक्षण

IMG 20221025 WA0085 मनीष कुमार / कटिहार

मनीष कुमार / कटिहार

कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम की ओर से छठ पूजा को लेकर साफ- सफाई एवं कई व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद कई पदाधिकारियों से भी तैयारी को लेकर विशेष चर्चा किया। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर है मगर एक बात यह भी विशेष ध्यान देने की है

IMG 20221024 WA0132 मनीष कुमार / कटिहार

कि छठ घाटों पर विशेष तौर पर साफ सफाई की जाए जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि महापर्व छठ को लेकर लोगों में काफी आस्था हैं। बीते दो वर्ष कोरोना महामारी के वजह से लोग अपने घरों में ही छठ पूजा कर रहे थें। मगर इस बार दो वर्षों के बाद एक बार फिर लोग सामूहिक तौर पर छठ घाट पर पहुंचकर पूजा करेंगे

IMG 20221024 WA0131 मनीष कुमार / कटिहार

इसलिए हम जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से अपील करेंगे कि साफ सफाई के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम करें। मौके पर कुमार गौरव, रामानंद यादव, मनी पासवान,चंदन यादव, राम सागर यादव, भोला साह, दिलीप सिंह, रोशन यादव, राजा सिंह, कुणाल मालाकार,प्रेम कुमार,रविंद्र यादव, अखिलेश यादव,बबलू यादव, मनीष यादव,अभय यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

See also  पटना: Goal ने लॉन्च किया गोल टैलेंट सर्च एग्जाम, 6ठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका

Leave a Comment