मधुबनी एरिया में चैन छिनतई करने वाले कोढ़ा गैंग के 2 अपराधी गिरफ्तार

पूर्णियाँ/प्रवीण भदौरिया

पिछले दिनों के.हाट थाना क्षेत्र में रंगभूमि मैदान के समीप महिला जज के चैन छिनतई के मामले में 2 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। दोनो अपराधी कोढ़ा गैंग के सदस्य है, जो रंगभूमि मधुबनी, मंझेली चौक, भट्टा पर छिनतई की घटना को अंजाम दिया करते थे

के.हाट थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि महिला जज चैन छिनतई मामले में थाने में कांड संख्या 1119 अंकित था। जिसके बाद मानवीय सूत्रों और टेक्निकल सेल के सहयोग से अपराधी गणेश यादव पिता तेजा यादव, रमेश यादव पिता चंद्रिका यादव दोनो साकिन जोरबगंज, थाना: कोढ़ा जिला: कटिहार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने इस कांड में संलिप्ता स्वीकार कर ली है। इनके पास से 6 सोने की चैन, एक अंगूठी भी बरामद किया गया है

बताया जाता है कि दोनो अपराधी कई महीने से मधुबनी एरिया में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले या सुबह बच्चो को स्कूल छोड़ने जाने वालों को निशाना बनाते थे। चैन छीनने के बाद इनलोगो के द्वारा जमा कर चैन को गला दिया जाता था। दोनो के पकड़े जाने पर काफी हद तक मधुबनी एरिया में चैन छिनतई की घटना पर लगाम लगेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *