विजय बाबू पोखर पर धूमधाम से संपन्न हुआ महापर्व, मेला का हुआ आयोजन।

 

IMG 20221101 WA0016  

मनीष कुमार / कटिहार।

औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष  विकास सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विजय बाबू के पोखर पर छठ मेले का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, सांसद डॉ० दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, बरारी विधायक विजय सिंह,विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर लोक आस्था का महान छठ पर्व का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष समीम इक़बाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लखि प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, मंजूर खान, दिलीप वर्मा, किशन बजाज बुली, भास्कर सिंह, शेखर जायसवाल, अरमान मंजर राणा, बबन झा, मुकेश सिंह, वीरेंद्र यादव, गौरव पासवान, श्याम लाल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

IMG 20220803 WA0019  

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने बताया की विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में काफी बेहतर सुविधा छठ व्रतियों को एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाता हैं। विजय बाबू के पोखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना मेरा संकल्प हैं। सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने बताया की पोखर पर हाई मास्क टावर लगने के बाद पोखर पर घूमने वालों के लिए रोशनी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था हो गई हैं। आगे भी पोखर को विकसित करने में मदद करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने विजय बाबू के पोखर से दिल का रिश्ता बताया उन्होंने कहा विजय बाबू पोखर पर बार-बार आने का दिल करता है। क्लब के सभी सदस्य बहुत ही लग्न से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हैं। बरारी विधायक विजय सिंह ने बताया की पूर्व में भी विजय बाबू के पोखर पर मेयर रहते हुए सहयोग किया था।

IMG 20220916 WA0010  

 आगे भी सहयोग करेंगे। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी के प्यार और सम्मान से दिल भर जाता हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया की पहली बार विजय बाबू के पोखर पर आने का मौका मिला है क्लब के द्वारा किया गया व्यवस्था बहुत ही लाजवाब हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने लोक आस्था के महान छठ पर्व के पावन अवसर पर उद्घाटन समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों को अपने व्यस्त समय में से समय निकलकर आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया और कहा की सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आशीर्वाद से विजय बाबू पोखर पर छठ पर्व उत्तर बिहार में सबसे सुंदर और बेहतर होता हैं। अध्यक्ष विकास सिंह ने जिला प्रशासन, नगर निगम, बिजली विभाग बियाड़ा विभाग, लायंस क्लब जीवन ज्योति सेवा संस्थान, सिविल डिफेंस, सदर अस्पताल स्थानीय उद्यमी ,प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी के सहयोग से लोक आस्था का महान छठ पर्व काफी ऐतिहासिक रहा विजय बाबू के पोखर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को निशुल्क दूध, गंगाजल,अगरबत्ती, नींबू,चाय दात्मन, डायबिटीज चेक अप

IMG 20220911 WA0034  

, चिकित्सक की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में दवाई, एंबुलेंस की व्यवस्था,गोताखोर की व्यवस्था, नाव की व्यवस्था, महिला पुलिस बल की व्यवस्था की गई थीं। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की लोक आस्था के इस महान छठ पर्व को संपन्न बनाने में विजय स्पोर्टिंग क्लब के पदाधिकारी बीके सिंह, श्यामल किशोर सिन्हा, लालसिंह, बद्री साह, ममता कुमारी, सूरज कुमार, मनोज कुमार,चुन्नू आजाद सिंह, मोहम्मद नौशाद, गौरव शाह, असद इक़बाल, राजीव कुमार विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, अनिल सिंह, विजय चौधरी, बच्चू सरकार, रंजन सिंह, रमाकांत कुशवाहा, कुंदन वर्मा, शुभंकर पाल, राजा केसरी, सुभाष मंडल देव कुमार मंडल, मोहन बागवानी, डिंपी मंडल,मनोज राय, प्रदीप शाह मुख्य रूप से अपनी-अपनी भागीदारी निभाई

See also  दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मेघा कृषि क्रेडिट कैंप का आयोजन हुआ l

Leave a Comment