राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की मासिक बैठक बांका में आयोजित हुई

बांका/ऋषभ

बांका। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओ की मासिक बैठक जिला कार्यालय जगतपुर बांका में आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता सह बांका जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा -संगठन से ही पार्टी का निमार्ण होता है, इसलिए रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद प्रिंस राज के दिशा निर्देश पर हमसभी लोगों को एक जुट होकर बांका में संगठन का विस्तार करना अनिवार्य है

इसके लिए पार्टी स्तर पर सबसे पहले पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा -28 नवंबर को पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले पार्टी का स्थापना दिवस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओ से पहुंचने की अपील की गई हैं।इसके उपरांत बैठक समाप्त होने के बाद जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह पत्रकारों से बातचीत में कहा – रालोजपा सभी वर्गो के लोगों की पार्टी हैं,इसमें कोई भी भेदभाव नहीं हैं

बैठक में मुख्य रूप से पहुंचे जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह के आलावे  रालोजपा बांका जिला मीडिया प्रभारी मोनू कुमार, जिला कोष अध्यक्ष दीप नारायण राय,बांका प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह,बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर राय,कटोरिया प्रखंड अध्यक्ष डा० राजेंद्र शर्मा,धोरैया प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिंह,जिला महासचिव प्रकाश राय,जिला सचिव दिलीप राय,वरीय रालोजपा नेता मंटू राय, रालोजपा नेता कमलाकांत सिंह, रालोजपा महिला नेत्री मनीषा देवी, रालोजपा महिला नेत्री सविता देवी सहित जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए रालोजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *