डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,कैंपस में बच्चों ने मनाया चाचा नेहरू का जन्म दिन

बिहारशरीफ के हृदय में अवस्थित स्थानीय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पावर ग्रीड कैंपस तथा एस.पी.आर्य डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बाल दिवस के उपलक्ष्य पर खूब धूम मचाई। आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में खूब चहल-पहल रही। इस बाल दिवस में बच्चों तथा शिक्षक – शिक्षिकाओं की भागीदारी देखने योग्य,तथा उनकी भूमिका सराहनीय थी।डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,कैंपस में बच्चों ने मनाया चाचा नेहरू का जन्म दिन
१४ नवंबर को भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है। नेहरू बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं, इसलिए उनकी भलाई का ध्यान रखा जाना चाहिए। नेहरू बच्चों में चाचा बतौर लोकप्रिय थे इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जहाँ इस कार्यक्रम की शुरुआत डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,पावर ग्रीड कैंपस में चाचा नेहरू की तस्वीर पर विद्यालय के प्राचार्य वी. के. पाठक के माल्यार्पण करने के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्पांजलि देने से हुई तो वही एस.पी.आर्य में बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के बाद पुष्पांजलि से चाचा नेहरू को याद किया।

डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,कैंपस में बच्चों ने मनाया चाचा नेहरू का जन्म दिन

इस अवसर पर डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल पावर ग्रीड कैंपस में विद्यालय के बहुतेरे छात्र-छात्राओं ने अपने सुयोग्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के समुचित मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक खेल कार्यक्रम यथा बालक,बालिका के वर्ग में कबड्डी, तथा बालिकाओं ने म्यूजिकल चेयर में भाग लिया। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पावर ग्रीड कैंपस के प्राचार्य वी के पाठक स्वयं खेल कूद में बालक बालिकाओं का उत्साह बर्धन करते दिखे जिससे बच्चों में गज़ब का उत्साह दिखा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *