दूसरी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने जकी अनवर

IMG 20221116 WA0226 पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

बैसा जदयू प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। पर्यवेक्षक सह जिला जदयू सचिव तनवीर आलम एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मो नाजिम की देखरेख में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए जकी अनवर को दूसरी बार निर्विरोध चुन लिए। वही उपाध्यक्ष पद के लिए मो मरगूब आलम को चुना गया। जिला पर्यवेक्षक तनवीर आलम ने बताया कि चुनाव को लेकर संगठन की ओर से विधिवत सारी तैयारी की गई थी। नियम के तहत चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई

IMG 20221019 WA0141 पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के लिए जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष जकी अनवर ने अपना पर्चा भरा। उनके विरोध में दूसरे किसी उम्मीदवार ने नामांकन का पर्चा नहीं भरा। चुनाव की सभी प्रक्रिया को अपनाते हुए वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष जकी अनवर को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।वही प्रखंड उपाध्यक्ष के लिए मरगूब आलम निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने गए प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।  मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व विधायक सबा जफर ने बताया कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की जान होती है। उनके सहयोग के बगैर कोई भी कार्यक्रम सफल होना मुश्किल है

IMG 20221012 WA0168 पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान एवं उनकी समस्या पर मुख्य नेताओं का ध्यान देना अतिआवश्यक हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सूबे में चलाए जा रहे सात निश्चय योजना जैसे विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जमशेद आलम, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष जमीर अनवर , मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा, पूर्व मुखिया मनोज कुमार आदि सहित 16 पंचायत के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

See also  मनिहारी विधायक ने पुष्प अर्पण के मनाया राजीव गांधी की जयंती।

Leave a Comment