जदयू पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में दूसरी बार निर्विरोध चुने गये शिवकुमार सिंह

 

IMG 20221116 WA0220  

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

बुधवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव हेतु सर्वोदय आश्रम रानीपतरा में पूर्णिया पूर्व के सभी पंचायत के दजनों सक्रिय सदस्यों के बीच प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया ।चुनाव जदयू के पूर्णिया पूर्व प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार सिंह एवं प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष प्रोo कमलेश्वरी प्रसाद मेहता भी उपस्थित थे

IMG 20220916 WA0082  

चुनाव के दौरान 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन प्रक्रिया दाखिल करने का समय दिया गया।जिसके बाद नामंकन प्रक्रिया की जांच तथा नाम वापसी का समय दिया गया।वहीं इस दौरान सिर्फ शिव कुमार सिंह ने अपना नामंकन पर्चा दाखिल किया।सभी बिंदुओं को देखते हुए शिवकुमार सिंह को निर्वाचन पदाधिकारी व पर्वेक्षक ने निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।जिसके बाद माल्यार्पण कर उसका स्वागत किया गया।वहीं नव निर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया  पूर्व में भी वे जदयू प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं।आज पुनः निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गये

IMG 20220907 WA0173  

उन्होंने बताया कि जदयू को मजबूती दिलाने के लिये वे लगातार कड़ी मेहनत कर रहें।जिसका परिणाम यह है कि आज पुनः पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के द्वारा उन्हें प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।मौके पर जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता बैधनाथ चंद्रवंशी, मो इद्रीस, वशिष्ठ सिंह,मनोज सिंह,मो रईसुद्दीन,संजीव कुमार मेहता,प्रकाश पटेल,भानू मंडल,धनलाल मंडल,सुमंगल सिंह,मो तमीज,रामचंद्र सिंह,कल्पना देवी,विवेक सिंह विद्यानन्द मंडल सहित दजनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  400 एकड़ में फैले नालंदा खंडहर की यूं बदल रही तस्वीर

Leave a Comment