किसान चौपाल में किसानों के बीच हाईटेक कृषि तकनीक के बारे में दी गई जानकारी

 

IMG 20221121 WA0008  

कोढ़ा/शंभु कुमार

कृषि विभाग द्वारा रविवार को कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के बासगाडा भटवारा तथा फुलवडिया पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन चौधरी ने की।

IMG 20221113 WA0043  

आयोजित किसान चौपाल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को खेती करने के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि किसान चौपाल में प्रखंड के सभी पंचायतों के किसानों को हाईटेक कृषि तकनीक का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। रबी की खेती के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने, फसल अवशेष खेतों में नहीं जलाने, समय समय पर सिंचाई करने, मिट्टी जांच कराते रहने तथा पौधारोपण करने व पारंपरिक खेती की जगह उत्तम प्रभेद आधारित अनुशंसित खेती करने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसान चौपाल लगाकर कृषि विभाग के सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 

IMG 20220911 WA0034  

रविवार को बासगाडा भटवारा तथा फुलवडिया आदि पंचायत में किसान चौपाल आयोजित की गई। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रबी मौसम के तहत बुआई की जाने वाले पौधों के देखभाल एवं खरपतवार उन्मूलन सहित कीट प्रकोप से फसल को बचाव के लिए वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी किसानों को दी जा रही है। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया रूबी कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू महाराणा, पंचायत समिति सदस्य बुलबुल झा, पैक्स अध्यक्ष फुलवरिया कृष्ण कुमार साह उर्फ पिंकु साह,बासगाढा की मुखिया प्रितम देवी, भटवारा के मुखिया सुनौना दवी, किसान सह समाजसेवी सतीश कुमार सिंह व क़ृषि सलाहकार के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

See also  मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

Leave a Comment