खड़ाहरा पॉवर ग्रिड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

IMG 20221103 WA0179 बांका/ऋषभ

बांका/ऋषभ

बाराहाट,बांका। गुरुवार को बाराहाट प्रखंड के अंतर्गत खड़ाहरा पॉवर ग्रिड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित हुआ।यह कार्यक्रम भारत सरकार के महारत्न उपक्रम पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड खड़ाहरा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बाराहाट प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार ने कहा- इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से आपसी सदभावना और तालमेल बढ़ जाता हैं

IMG 20220923 WA0001 बांका/ऋषभ

देश को भरटाचार मुक्त बनाना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है। तभी हमारा देश विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम होने से पूर्व पॉवर ग्रिड के कर्मियों और संविदा कर्मियों के द्वारा जागरूकता अभियान रैली भी निकाली गई।वहीं कार्यक्रम में आए पॉवर ग्रिड के उप केन्द्र के उप महाप्रबंधक अमित कुमार,उप प्रबंधक रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से कहा – खड़ाहरा पॉवर ग्रिड में यह कार्यक्रम भारत देश के लौह पुरुष कहे जानें वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम हो रहा हैं। इस कार्यक्रम के मौके पर पॉवर ग्रिड के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

See also  प्रसिद्ध औंगारी धाम में छठ घाट का निरीक्षण श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।

Leave a Comment