महानंदा बेसिन परियोजना स्तगित करने के लिए पूर्व मंत्री ने किया बैठक

IMG 20221104 WA0162 बायसी/मनोज कुमार

बायसी/मनोज कुमार

पूर्णियाँ: बायसी प्रखंड सहित कटिहार को बाढ़ की विभीषिका से राहत दिलाने के लिए सरकार ने महानंदा नदी पर महानंदा बेसिन परियोजना की योजना की शुरुआत की है। मगर  इस परियोजना को स्थगित करने के लिए बायसी के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक हाजी अब्दुस सुबहान लगातार अलग-अलग पंचायतों में जाकर बैठक कर रहे हैं और लोगों को समझा रहे हैं

IMG 20220827 WA0118 बायसी/मनोज कुमार

कि महानंदा बेसिन परियोजना का निर्माण से लोगों को किस प्रकार से नुकसान ही नुकसान होने वाला है। महानंदा के बांध के अंदर 500 मीटर की जमीनें अधिकृत कर लिया जाएगा और बहुत ही कम राशि उनके एवज में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  बांध के अंदर बसने वाले गांव पूरी तरह से जलमग्न हो जाएगा। इसके साथ ही लोगों का खेती करने का जमीन विलीन हो जाएगा

IMG 20221102 WA0212 बायसी/मनोज कुमार

अर्थात इस परियोजना का किसी नजरिए से बायसी अनुमंडल मुख्यालय के लोगों को लाभ नहीं होगा। इसीलिए इसे स्थगित करने के लिए लोगों की सहमति होनी चाहिए इस पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने समर्थन देते हुए योजना को स्थगित करने हेतु पूर्व मंत्री के इस अभियान को समर्थन देने को तैयार हैं।

See also  डेंगू के खिलाफ महाभियान डेंगू से पीड़ित लोगों के बीच बांटे गए मच्छरदानी।

Leave a Comment