आग लगने से 2 घर जलकर खाक 2 पीएम आवास जले

 

IMG 20221106 WA0078  

पूर्णियाँ/सनोज

अमौर थाना क्षेत्र के बकेनिया बरेली पंचायत के वार्ड संख्या 6 के पोठिया गांव में बीती रात्रि अचानक आग लग जाने से दो प्रधानमंत्री आवास घर मे रखे सभी सामान जल कर राख हो गया। देखते ही देखते आग  विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों  के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते तब तक सूर्या नन्द  विश्वास एवं सुशील विश्वास के घरों को आग अपने चपेट में ले लिया

IMG 20221012 WA0182  

इस अगलगी कांड में पन्द्रह हजार सहित दो से तीन लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात होने के कारण सभी लोग घरों मे सोये हुए थे  ग्रामीणों के होल्ला करने पर घर लोगों को निन्द खुलते ही हरबार घर से किसी तरह जान बचा बाहर निकला। देखते ही देखते सभी चीजें जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में घर मे रखे बर्तन, गहने, नगदी,अनाज, फर्नीचर, कपड़े आदि सब जलकर राख हो गए

IMG 20221012 WA0168  

पीड़ित परिवार बाहर मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। जो हाल मे पन्द्रह हजार भेजा था,जो आग मे भेट चढ गया। मुखिया मुखतार अहमद ने अंचलाधिकारी से मुआवजा देने की मांग की है। पीड़ित परिवार द्वारा अंचलाधिकारी एवं थाना को आवेदन देने की बात बताया गया है।

See also  कनकई नदी-कटाव से विस्थापित परिवारों ने जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप

Leave a Comment