बीएसएफ जवान के मौत पर प्रखंण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष ने जताया शोक

IMG 20221107 WA0153 पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 


पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

बड़हरा कोठी /राजस्थान में तैनात बी एस एफ के जवान कमलेश्वरी टुड्डू की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद रविवार को देर शाम पार्थिव शरीर गाँव लाये जाने के मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सरपंच संघ के उपाध्यक्ष ठाकुर चंदन कुमार सिंह के अगुवाई में बी एस एफ जवान कमलेश्वरी टुड्डू के पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित कबूतरा स्थान चौक पर हजारों की संख्या में प्रखंडवासियों ने एकत्रित होकर पूरे गाजेबाजे के साथ वीर शहीद के पार्थिव शरीर के साथ लतराहा पंचायत के वार्ड संख्या 10 बठैली गांव तक गया। कबूतरा स्थान पर शव के इंतजार में घंटों जमे प्रखंड वासी के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। 

बताते चले कि प्रखंड के ग्राम पंचायत लतरहा के वार्ड नं 10 स्थित बठैली संथाली टोला निवासी शिक्षक जगदीश टुडु के पुत्र बीएसएफ में कार्यरत 31 वर्षीय जवान कमलेश्वरी टुड्डू की जैसलमेर राजस्थान बॉर्डर से गुजरात जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी

IMG 20221102 WA0212 पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

बड़हरा कोठी प्रखंड के लाल के शहीद होने की सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में मातम छा गया है। वही शहीद जवान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। शहीद जवान अपने पिता का सबसे छोटा पुत्र था। शहीद जवान का बड़ा भाई गया में बीएमपी में कार्यरत है तथा पत्नी धमदाहा प्रखंड के अमारी मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। मृतक शाहिद जवान को 4 वर्षीय जयंत टुड्डू तथा 2 वर्षीय निशान्त टुड्डू पुत्र है। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सरपंच संघ के उपाध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह ने बताया कि शहीद के सम्मान में हमलोग जो भी करेंगे वह कम ही होगा। हमेशा देश की रक्षा को समर्पित रहने वाले सैनिक के भरोसे ही हमलोग यहां अमन चैन की सांस ले रहे है। शव के इंतजार में लोगों की भीड़ के बीच डटे बासुदेवपुर के मुखिया शेखर गुप्ता उर्फ संजय साह ने कहा है कि सैनिक देश व हमलोगों की सुरक्षा में 24 घंटे खड़े रहते हैं

IMG 20221019 WA0141 पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

तो दो चार घंटे उसके सम्मान में खड़ा रहना हमलोगों का धर्म है।बड़हरा कोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित कबूतरा स्थान चौक पर सैकड़ों की संख्या में गण्यमान व प्रखंडवासी शव की अगुवाई में घंटों इंतजार कर रहे थे। लोगों की इतनी भीड़ के बाबजूद कबूतरा चौक पर शहीद के सम्मान में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सरपंच संघ के उपाध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह, बासुदेवपुर के मुखिया शेखर गुप्ता उर्फ संजय साह, लतराहा पंचायत के मुखियापति हीरालाल पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवल,वरिष्ठ जाप नेता चंद्रभानु यादव उर्फ लड्डू यादव,मुरारी सिंह,रवि जायसवल, सुबोध भगत,हरिनंदन मंडल,प्रमोद उरांव,हरिलाल मंडल,परमानंद ऋषि,बमबम यादव, मुरारी सिंह, विनोद सिंह, सहित हजारों प्रखंडवासी महिला पुरुष शामिल हुए।

See also  मोकामा उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, एक मंच पर जुटे महागठबंधन के दिग्गज; मगर CM नीतीश सीन से गायब!

Leave a Comment