औलाद सुख प्राप्त नहीं होने पर एक के बाद एक की चौथी शादी

IMG 20220726 WA0162 कोढ़ा/ शंभु कुमार 

कोढ़ा/ शंभु कुमार 

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत के धाजाघाट की एक महिला पिंकी खातून की शादी शोभागंज जिला पूर्णिया में रिजाबुल नामक व्यक्ति के साथ 16 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के 8 वर्ष के बाद उन्हें एक संतान हुई। जो 3 दिन के बाद मर गया। पिंकी खातून ने बताया कि संतान के मरने के बाद उनके पति ने दूसरी शादी कर ली

IMG 20220719 WA0124 कोढ़ा/ शंभु कुमार 

पंचायत के द्वारा दूसरी पत्नी से संबंध विच्छेद कराया गया। फिर उसने तीसरी शादी कर ली। पुनः पंचायत के बाद संबंध विच्छेद कराया गया। उसके बाद पिंकी खातून को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज लाने के बाद उसे साथ में रखने को कहा गया। दहेज नहीं लाने के कारण उसके साथ मारपीट की गई

IMG 20220716 WA0109%20(1) कोढ़ा/ शंभु कुमार 

जिसका जख्म अभी भी पिंकी खातून के चेहरे पर मौजूद है। पिंकी खातून अपने मायके चली आई। कुछ दिनों के बाद पता चला कि उसके पति ने चौथी शादी कर ली है। इन सभी घटनाओं से आहत होकर रौतारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

See also  Bihar के 20 लाख युवाओं को नौकरी देगी नीतीश सरकार – कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला..

Leave a Comment