आदिवासी उमंग लेसी सिंह के संग कार्यक्रम का हुआ समापन

 

पूर्णिया/विष्णुकांत

धमदाहा बुधवार को धमदाहा उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में एकलव्य आदिवासी विकास परिषद पूर्णियाँ  द्वारा आयोजित आदिवासी उमंग लेसी सिंह के संग कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के खाद्य एवम उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह हजारो आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ जहां संथाली पारम्परिक नृत्य में शिरकत करते हुए आदिवासियों के खुशी में चार चाँद लगाए, वही कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न पंचायतों से आए आदिवासी महिलाओं के साथ मिलकर फीता काटकर फूलो के हार एवम बुके से सम्मानित करते हुए हुआ। मौका था द्रोपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित करने के उपलक्ष्य में। इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के फ़ोटो का अनावरण भी किया गया

इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज आज किसी से कम नही है जिसका जीता जागता उदाहरण है देश के सर्वोच्च पद पर द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना।उन्होंने कहा यह गौरव की बात है कि  खासकर आदिवासी समाज से राष्ट्रपति चुना जाना नारी सशक्तिकरण की दिशा में सम्पूर्ण देश के लिए बहुत बड़ी मिशाल ही नही बल्कि मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि केंद्र एवम राज्य की सरकार महिला उत्थान के साथ ही नारी सशक्तिकरण के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि आज के परिवेश में महिला किसी के कमजोर नही है

कि आज की महिलाएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए अपने सशक्तिकरण का लोहा मनवा रही है।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख केंदुला देवी, उप प्रमुख चंद्रकांत मुखिया मुखिया सरिता देवी, समिति सदस्य पिंकी देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शम्भू जायसवाल, जदयू नेता प्रमोद चौधरी, नवल यादव, शरतचंद्र झा,वासो हेम्ब्रम, राजेन्द्र बेसरा, मो सजाउल, जितेंद्र,मुखिया, गौतम कुमार,विकास मण्डल,पंकज मण्डल,मो हलीम, सहित सैकड़ों जदयू नेता मौजूद थे ।

Leave a Comment