पानी मे तैरता अज्ञात महिला का शव बरामद 2 थाना की पुलिस उलझी

 

IMG 20220727 WA0180  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

मोहनपुर ओपी और रूपौली थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के रूपौली -मोहनपुर मुख्य सड़क पर कारी कोसी नदी पर बने पुल के नीचे पानी मे तैरता एक अज्ञात शव बरामद किया गया है

IMG 20220402 WA0072  

बताया जाता है कि मछली मारने गए मछुआरों ने शव को देख ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मोहनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। लेकिन थाना विवाद में लगभग तीन घंटे हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। रूपौली पुलिस और मोहनपुर पुलिस दोनों एक दूसरे के थाना क्षेत्र में शव होने की बात करने लगे

FB IMG 1640250351290  

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मोहनपुर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमेटम के लिए पूर्णिया भेज दिया। मामले के बावत मोहनपुर ओपी अध्यक्ष ने बताया कि फिलवक्त शव का शिनाख्त नही हो सका है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है ।महिला नाइटी पहनी हुई है और  बाएं हाथ में मनीष नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस को शक है कि सीमावर्ती जिले से शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से हत्या कर नदी में फेंका गया है।

See also  जिंदा दफन होने का लीजिए अनुभव, कंपनी लाई अनोखा ऑफर

Leave a Comment