न्यूज नालंदा – राजकुमार मिश्रा व सोनू पांडेय के पिता के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर … –

[


]

रोहित –  7903735887 

लहेरी थाना अंतर्गत धनेश्वरघाट निवासी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरीय पत्रकार राजकुमार मिश्रा व सोनू पांडेय  के 75 वर्षीय पिता महेंद्र पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया। साथी के पिता के मौत की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए। बड़े व छोटे पुत्र पत्रकारिता व दो अन्य राजेश व विनोद व्यवसाय करते है। परिजनों ने बताया कि सुबह की सैर कर बुजुर्ग लौटें। जिसके बाद अचानक उनकी मौत हो गई। दिवंगत को गीत-संगीत से गहरा लगाव था। जिला प्रशाासन से कई सम्मान प्राप्त कर चुके थे। जिले के पत्रकारों ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में सुजीत कुमार वर्मा, रजनीकांत सिन्हा, सुनील सिन्हा, मनोज कुमार उर्फ मुन्ना ,सुशील कुमार, रूपेश रूपम, ईं सूरज कुमार ,आशीष कुमार ,  रोहित कुमार , सौरभ कुमार , अभिषेक कुमार , नीरज सिन्हा, संजीव कुमार, प्रणय राज, रंजन कुमार समेत अन्य संवाददाता शामिल हैं।




0

Table of Contents

See also  बिना समाजिक सरोकार शिक्षा में विकास असंभव -सर्वेश कुमार

Leave a Comment