भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों के हित के लिए तत्पर: शशि शेखर झा

 

IMG 20220802 WA0026  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के कार्य समिति की एक बैठक पूर्णिया सिटी स्थित पुस्तकालय में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक शशि शेखर झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

IMG 20220802 WA0025  

पहले व्यापारियों को आस्वस्थ किया गया कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए यह प्रकोष्ठ हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने इस बात पर भी व्यापारियों ध्यान आकृष्ट कराया जीएसटी जो दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर लगा है, वह सिंर्फ बंद डिब्बों वाले बॉर्डर पर लगा है न की गाय भैंस या सुधा दूध पर लगा है। इस संबंध में लोगों को सही स्थिति से अवगत कराने की दायित्व कार्यकर्ताओं पर है।श्री झा कार्यकर्ताओं एवं जिला अध्यक्ष से कहा कि

FB IMG 1659014182157  

आगामी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों के साथ होने वाली दिक्कतों को सूचीबद्ध कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रखें।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ है। आज कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बलबूते पर ही पूरे विश्व में भाजपा एक नंबर की पार्टी बनी है। इस मौके पर संजय मिश्रा, सोनू सिंह तापस रुद्रा, जय किशन साह, मुकेश मिश्रा, अजय बर्मा, राहुल सिंह, नीरज बबलू राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव आशीष सिंह उमाशंकर सिंह अमित कुमार संजय शाह नीरज वर्मा संजय पटवा मुकेश कुमार कुणाल सिन्हा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  सावधान ! लंपी रोगाबाबत समाज माध्यमांमधून अफवा पसरविणाऱ्यावर होणार कठोर कारवाई

Leave a Comment