नगर पंचायत कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर का हुआ उद्घाटन

IMG 20220804 WA0169 मुरलीगंज/ शंकर 

मुरलीगंज/ शंकर 

मधेपुरा : लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार व निवर्तमान मुख्य पार्षद श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर किया। इस दौरान  ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के विशेष दिशा निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अतिरिक्त सेवाओं का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत आरटीपीएस काउंटर स्थापित की गयी है

IMG 20220626 WA0102 मुरलीगंज/ शंकर 

जिसके तहत शहर के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनाने का कार्य किया जाएगा। वर्तमान समय मे तत्काल 20 सेवा का सुविधा उपलब्ध कराया गया है। जिसमें अभी 12 सेवा चालू है। उन्होंने बताया कि कुल भूमि प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, मुख्य मंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कार्य सहित अन्य 58 तरह के कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा

FB IMG 1640250351290 मुरलीगंज/ शंकर 

नपं कार्यालय में शुरू किये गए आरटीपीएस कार्य के पोर्टल पर सभी तरफ के कार्य होंगें। अब शहरी क्षेत्र के लोगों को विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिये प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेंगा। मौके पर रामजी साह, डॉ मनोज यादव, बाबा दिनेश मिश्र, गजेंद्र पासवान, ब्रजेश कुमार, जेई रितु राज, नाजिर शंकर कुमार, गणेश यादव, रविद्र यादव, लक्की कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

See also  अब हुआ कंफर्म! कर्मचारियों के DA में की गई 9% की वृद्धि, जानें – कितनी बढ़ेगी सैलरी..

Leave a Comment