अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जहानाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना कड़ौना ओपी क्षेत्र के सिकरिया बाजार समिति के पास की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भेवड़ गांव का रहने वाला 12 वर्षीय किशोर बंटी कुमार अपने किसी कार्य से सिकरिया बाजार समिति जा रहा था तभी अज्ञात तेज रफ्तार से जा रहे वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वावजूद किशोर जख्मी हालत में किसी तरह अपने घर पहुंच कर दुर्घटना के संबंध में परिजनों को बताया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत परिजनों जहानाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना कड़ौना ओपी क्षेत्र के सिकरिया बाजार समिति के पास की है।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए जहां से चिकित्सकों ने जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

वही किशोर की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

See also  न्यूज नालंदा – पट खुले ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब …..

Leave a Comment