पूर्णिया पूर्व में पृथ्वी दिवस पर लगाया गया 5 हजार पौधा

 

IMG 20220810 WA0016  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड मनरेगा तथा अन्य के द्वारा लगभग 5000 पौधे लगाए गए। जिसमें पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रखंड प्रमुख जियाउल हक की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शिव प्रकाश, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती, कनीय अभियंता बादल कुमार, अर्जुन मंडल व सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व विद्यालयों में भी पौधरोपण किया गया।

IMG 20220803 WA0011  

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने कहा कि आज जिस प्रकार से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, वायुमंडल में ओजोन की परत कमजोर पड़ रही है इससे आने वाले 50 वर्षों में जीवन बहुत ही कठिन हो जाएगा। भूजल का स्तर नीचे जा रहा है। तत्व का अभाव हो रहा है, पृथ्वी दिन प्रतिदिन असुरक्षित होते जा रही है। इस को बचाने के लिए पूरे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए 50 वर्षों के बाद भी जीवन को संरक्षित रखने के लिए पौधा लगाना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में एक पुत्र से भी ज्यादा मददगार है। वह आजीवन जीवन के सार तत्व ऑक्सीजन हमें प्रदान करता है, जिससे पर्यावरण है। संतुलन बना रहता है। 

IMG 20220803 WA0016  

साथ ही साथ पेड़ पौधों से कई प्रकार के जीवाश्म भूपट्टी को मिलता है। जिससे जमीन में उपजाऊ पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। वृक्ष जल को संरक्षित रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसलिए हम सबों को वृक्ष के संरक्षण में लगाना चाहिए। वही प्लस टू उच्च विद्यालय भोगा भटगामा में प्रधानाध्यापक अनवारूल हक के नेतृत्व में पौधारोपण किया। जबकि सभी पंचायतो के आंगनबाड़ी केन्दो पर सेविका के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

See also  Vande Bharat Express : 180 KMPH की रफ्तार से दौड़ रही देश की चौथी हाई स्पीड ट्रेन, जानें – किराया

Leave a Comment