कसबा ग्रामीण एवं नगर भाजपा ने जनादेश का अपमान पर दिया धरना

 

IMG 20220813 WA0084  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

कसबा प्रखंड कार्यालय परिसर में कसबा ग्रामीण एवं नगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महागठबंध सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष निर्मल गुप्ता एवं नगर भाजपा अध्यक्ष सीमा मांझी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर भाजपा के पन्ना प्रमुख कैलाश चंद साह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री राजू प्रसाद साह मौजूद थे। मंच संचालन अनिल कुमार चौरसिया ने किया। धरना कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला एवं पुरुष भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

IMG 20220606 WA0055  

इस अवसर पर ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष निर्मल गुप्ता ने कहा कि सरकार में रहकर भाजपा के साथ नीतीश कुमार ने विश्वासघात किया। बिहार की जनता के जनादेश का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है तब से जंगलराज का एहसास होने लगा है, 2 दिनों में ही बिहार में अपराधिक घटना में वृद्धि हुई है। आने वाले 2024 में जनता इस अपमान का बदला लेगी

IMG 20220425 WA0027  

 इस मौके पर मिहिर सिंह, संजय मिर्धा, फनीभूषण मंडल, विष्णु प्रसाद साह, मनोज मोदी, राजेश प्रसाद साह अजीत प्रसाद साह राजेश पंजियार बैजनाथ प्रसाद साह, साधु शरण राम ,अर्जुन प्रसाद साह, संजीव मांझी, रामचंद्र चौरसिया, ज्योतिष चौरसिया, विनोद प्रसाद साह ,गुप्तेश्वर प्रसाद साह, रीता साह, सीता देवी आदि मौजूद थे।

See also  महानंदा नदी तट-कटाव से शानिटोला धार क्षेत्र में भीषण कटाव हुई उत्पन्न

Leave a Comment