भाजपा ने किया एक दिवसीय विश्वासघात धरना कार्यक्रम

IMG 20220813 WA0077 पूर्णिया/विष्णुकांत

पूर्णिया/विष्णुकांत

शनिवार को धमदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिषर में एक दिवसीय विश्वासघात धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया। धरना को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के न सिर्फ जनादेश को अपमानित करने का कार्य किया है बल्कि समस्त बिहार वासियों के साथ विश्वासघात किया है। बीते चुनाव जनता ने राजग गठबंधन के पक्ष में जनादेश दिया था और उस वक्त भाजपा बिहार सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी अपने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाया वावजूद इसके इन्होंने कुर्सी एवम सत्ता के लालच में आकर गठबंधन धर्म के साथ ही बिहार वासियों को धोखा देते हुए एकबार फिर साबित कर दिया कि नीतीश कुमार सही मायने में पलटूराम है

IMG 20220812 WA0127 पूर्णिया/विष्णुकांत

इस मौके पर कई नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी एवम जमकर नीतीश कुमार पर बरसे। भाजपा के प्रदेश सदस्य सह अररिया जिला प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के कथनी और करनी में काफी अंतर है। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि अगर आपको हिम्मत है तो अपने दम पर चुनाव लड़कर कुर्सी पर काबिज होकर दिखाए उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा एवम विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा

IMG 20220803 WA0051 पूर्णिया/विष्णुकांत

उन्होंने कहा कि चुनाव में आप ने जनता को गुमराह कर उसे 15 साल का जंगल राज याद दिला रहे थे तो आज फिर जंगल राज स्थापित करने लिए महागठबंधन की गोद में जा बैठे शर्म आनी चाहिए।मौके पर महा कांत झा,अशोक साह प्रखंड उपाध्यक्ष मिंकू कुमार  कैलाश मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  दिल्ली के मल्टीनेशनल कंपनी के वेयरहाउस से चोरी, जहानाबाद के हुलासगंज से हुई बरामदगी

Leave a Comment