मनिहारी में मना आजादी का 75वा स्वतंत्रता दिवस

IMG 20220815 WA0039 मनिहारी/मो॰ जैद 

मनिहारी/मो॰ जैद 

भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए है। इस शुभ अवसर पर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। तब से हम 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाते आ रहे हैं।आज  पूरे भारत में  स्वतंत्रता दिवस को बरी खुशियो के साथ मनाया गया।  

IMG 20220802 WA0025 मनिहारी/मो॰ जैद 

वही इस मौके पर मनिहारी क्षेत्र में झंडा तोलन किया गया। जिसमें मनिहारी अनुमंडल परिसर में मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने झंडा तोलन किया, मनिहारी अनुमंडल अस्पताल, मनिहारी अंबेडकर चौक,  बी पी एस सी हाई स्कूल, अनुमंडल परिसर स्थित वकालत खाना, प्रखंड- सह- अंचल कार्यालय, अग्नि श्मन केंद्र, बाल विकास परियोजना केंद्र, एंव  थाना परिसर सहित अन्य जगहों पर  राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। 

IMG 20220803 WA0019 मनिहारी/मो॰ जैद 

वही इस मौके पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सहित सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

See also  सणासुदीमुळे झेंडूला मिळतोय चांगला दर

Leave a Comment